अग्निपथ योजना: गृह मंत्रालय ने युवाओं के हक में लिए कई बड़े फैसले, लाखों युवा होगें लाभान्वित
कोविड के चलते सेना में भर्ती प्रक्रिया पर असर
इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी देते हुए कहा था कि कोविड-19 के चलते सेना भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी. इसको ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अग्निपथ योजना में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है. पीएम मोदी के इस फैसले से उन लाखों युवाओं को फायदा पहुंचेगा जो सेना भर्ती न होने की वजह से ओवरएज हो गए थे.
क्या है अग्निपथ योजना
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ स्कीम में युवाओं को चार साल के लिए अग्निवीर के तौर पर सेना में भर्ती होंगे. इस योजना के तहत छह माह की ट्रेनिंग समेत 4 सालों के लिए युवाओं को देश सेवा का मौका मिलेगा. ये अग्निवीर सशस्त्र बलों को अपनी सेवाएं देंगे. शिक्षा मंत्रालय व रक्षा मंत्रालय ने मिलकर इस योजना को तैयार किया है, इसलिए अग्निवीर यदि चाहें तो देश की सेवा के साथ अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकेंगे. इसके तहत अग्निवीर अपनी पढ़ाई को इंस्टीट्यूट आफ ओपन स्कूलिंग के जरिए जारी रखेंगे.