HSSC CET RESULT 2023

 

हरियाणा में अभी जारी नहीं होगा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा का रिजल्ट, आयोग मांगेगा विकल्प

Haryana CET HSSC CET

चंडीगढ़ | हरियाणा में ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब परीक्षा के रिजल्ट की प्रतीक्षा में है. हर किसी को परिणाम का इंतजार है. जैसा कि आप सब जानते हैं 21 और 22 अक्टूबर को हरियाणा में ग्रुप डी CET परीक्षा आयोजित की गई थी. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लगभग 13,536 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है.

खबरें आ रही थी की परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी होगा मगर इस बारे में अब एक नई अपडेट निकाल कर सामने आ रही है. कहा जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने में अभी थोड़ा वक्त लगेगा.

आयोग उम्मीदवारों से मांगेगा विकल्प

परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने तो परीक्षा का परिणाम तैयार कर लिया है और अब एजेंसी ने आयोग से सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंकों का ब्यौरा माँगा है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अंक भेजने से पहले एक सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है जिसके माध्यम से उम्मीदवारों से विकल्प मांगा जाएगा. HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि आयोग की तरफ से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है, जिसके जरिए उम्मीदवारों से पूछा जाएगा कि क्या वह ग्रुप डी की नौकरी चाहता है.

मेरिट में होने के बावजूद नहीं होगा चयन

यदि कोई उम्मीदवार इसमें ना भरता है तो मेरिट में होने के बावजूद भी उसका चयन नहीं होगा. इसके अलावा, यदि कोई उम्मीदवार हां भरता है तो उसके सामने विभागों और पदनामो की लिस्ट खुल जाएगी. ऐसे में उम्मीदवार उस विभाग को चयनित कर सकता है जिसमें वह जाना चाहता है. अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जिसके तैयार होने में लगभग दो हफ्ते का वक्त लग सकता है.

दिया जाएगा 10 दिन का वक़्त

अध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही सॉफ्टवेयर तैयार होगा सामाजिक आर्थिक मानदंड के अंक NTA को भेज दिए जाएंगे. NTA की तरफ से दो- तीन दिन में यह अंक जोड़कर फाइनल स्कोर जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद, विकल्प मांगने का काम शुरू होगा. अध्यक्ष ने बताया कि विकल्प भरने के लिए उम्मीदवारों को 10 दिन का वक्त दिया जाएगा. जब विकल्प भरने का काम पूरा हो जाएगा. उसके बाद, कैटिगरी वाइज ग्रुप डी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा

 

 

 

 

 

Previous Post Next Post