हरियाणा में 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल, देखें टाइम टेबल
चंडीगढ़ | हरियाणा में अब स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां समाप्त होने वाली है.1 जुलाई से दोबारा से स्कूल खोलने की तैयारी अब की जा रही है. हरियाणा सरकार ने ट्वीट कर जानकारी दी है 1 जुलाई से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय खुलेंगे. आगे क्या कहा गया है कि यह समय अध्यापकों और विद्यालयों के लिए एक समान होगा.
बता दें कि ग्रीष्मकालीन अवकाश लगभग 1 महीने का था. मगर इस दौरान भी टैबलेट द्वारा आनलाइन बच्चों की पढ़ाई करवाई गई. साथ ही सभी अध्यापकों को किसी भी तरह की छुट्टी नहीं देने का निर्णय लिया गया था.अब फिर से 1 जुलाई से स्कूल खोले जा रहे हैं और सरकार ने स्कूल खोलने को लेकर समय सारणी भी बता दी है.