HBSE 10th RESULT 2022 : इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट

 HBSE 10th RESULT 2022 :

 इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं  परीक्षा का रिजल्ट



भिवानी, HBSE 10th  Result 2022 | अब 10वीं और के छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. जी हां, हरियाणा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला हैं. किए गए दावों कि माने तो बोर्ड 10 – 15 जून तक दोनों कक्षाओं के रिजल्‍ट घोषित कर देगा. छात्र परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर चे‍क कर सकते हैं. लॉगिन के लिए आपको अपने रोल नंबर, पंजीकरण संख्‍या व डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरनी होगी, इसलिए परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड अपने पास जरुर रखें.

परिणाम चेक करने के लिए क्या करें? | How to cheack hbse 10th result?

  • HBSE बोर्ड परिणाम 2022 चेक करने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • इसके बाद आपके सामने होमपेज खुलेगा, उसके बाद ‘हरियाणा कक्षा 10वीं परिणाम 2022’ या ‘हरियाणा कक्षा 12वीं परिणाम 2022’ लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा.
  • फिर पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आपका हरियाणा बोर्ड परिणाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें कि इस साल लगभग 7 लाख छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. जिनमें से लगभग 3.5 से 4 लाख एचबीएसई 10वीं परीक्षा के और लगभग 2.5 लाख एचबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल को खत्म हुई थी. वहीं, 12वीं की परीक्षा 27 अप्रैल को.

किस कक्षा के रिजल्‍ट पहले होंगे जारी?

पिछले कुछ वर्षों की बात करें तो एचबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम पहले जारी किए गए हैं. जिसके 4 से 7 दिन बाद कक्षा 10वीं के रिजल्‍ट की घोषणा की जाती है. तो ऐसे में अनुमान तो यही लगाया जा रहा कि इस बार भी हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे पहले जारी कर सकता है.


Previous Post Next Post